कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) 31 अक्तूबर को मेगा जॉब फेयर आयोजित करने जा रहा है। इसमेले में 24 से अधिक नामी कंपनियां हिस्सा लेंगी। इसमें विवि कैंपस के अलावा महाविद्यालय के छात्र भी हिस्सा लेंगे।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने बताया कि अब तक 24 से अधिक कंपनियां मेले में शामिल होने की सहमति दे चुकी हैं। इसमें महाविद्यालयों के छात्रों को भी प्रतिभाग कराने के लिए प्राचार्यों को पत्र भेजा जा चुका है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि ऐसे जॉब फेयर का आगे भी आयोजन होगा जिसमें सभी छात्र हिस्सा ले सकेंगे।