फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगा देहात में विकास की हकीकत परखी

Mon, 12 Jan 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
पोत परिवहन मंत्रालय के सचिव राजीव कुमार ने सरवनखेड़ा विकास खंड के डॉ राम मनोहर लोहिया गांव उमरन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ शौचालय, इंदिरा आवास, लोहिया आवास की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामवासियों के साथ प्राथमिक उच्च विद्यालय उमरन के परिसर में चौपाल लगाकर सरकार की लाभपरक योजनाओं का लाभ लेकर विकास की ओर बढ़ने को कहा।

उमरन गांव में पहुंचे पोत परिवहन मंत्रालय के सचिव राजीव कुमार व उनकी पत्नी डा. प्रीति कुमार का स्वागत जिलाधिकारी मासूम अली सरवर और सीडीओ राजकुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. बी.पी. सिंह ने किया।

ग्राम प्रधान रमेश यादव ने आए अतिथि सचिव, डीएम, सीडीओ का माल्यार्पण व शाल देकर सम्मानित किया।
डा. प्रीति ने विद्यालय के प्रागंण में महिलाओं की समस्याओं को सुन उचित सलाह दी।

सचिव ने उमरन गांव के ग्रामीणों से बिजली, पानी, चिकित्सा,  शिक्षा, पेंशन आदि की जानकारी ली। आशाबहू रामदुलारी ने बताया कि वर्ष 2006 से पल्स पोलियो टीकाकरण का कोई मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन


 उमरन गांव की महिला सरोज ने बताया कि उसके घर के पास कुछ दबंग लोग परेशान कर रहे हैं। उसे रास्ते से निकलने नहीं दे रहे हैं।

सचिव राजीव कुमार ने कहा कि समय कितनी जल्दी बदलता है। आज देहात का स्वरूप बदल गया है। जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों को विस्तार से बताया और कहा कि विकास तीव्र गति से हुआ है।

सचिव और डीएम ने ग्रामीणों से तब-अब, कल-आज के परिवर्तन को पूछा जिसे ग्रामीणों ने विस्तार से बताया। ग्रामीणों ने सचिव से गांव में कन्या विद्यालय, बैंक, मिलन केंद्र आदि की मांग भी रखी।

इस मौके पर सीडीओ राजकुमार श्रीवास्तव, एसडीएम हरिहर राम, सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार, पीडी विवेक त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा ए.के. दीक्षित, बीएसए महेंद्र कनौजिया, डीआईओएस नंदलाल, डीपीआरओ शशिकांत पांडेय, डीडीओ आरके दीक्षित, कटका प्रधान पति दुर्गा प्रसाद द्विवेदी आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें