फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रण हुआ तैयार, 16 का इंतजार

Sun, 11 Jan 2015 03:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किराना मर्चेंट एसोसिएशन की साधारण आम सभा में शनिवार को त्रैवार्षिक नई कार्यकारिणी के लिए चुनावी बिगुल बज गया। सभा समाप्त होते ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। प्रत्याशी सोमवार शाम चार बजे तक अपना नामांकन करा सकेंगे।
विज्ञापन


13 जनवरी शाम 6 बजे तक नाम वापसी और 16 जनवरी को चुनाव होगा। चुनाव सुबह 10.30 से शाम  5 बजे तक होगा। मतदान के लिए वोटर को अपनी दुकान का लेटर पैड लेकर आना होगा।

मदनचंद्र कपूर ग्रुप ने नामांकन सूची दे दी है, जबकि अमरनाथ-गोल्डी ग्रुप सोमवार को सूची देगा।  यह जानकारी यूपी किराना सेवा समिति कार्यालय में हुई आम सभा में चुनाव अधिकारी राकेश अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि किराना मर्चेंट एसोसिएशन की नई कमेटी में 31 सदस्य होंगे। 25 सदस्यों का चयन वोटिंग से होगा। दो सदस्यों को आपस में बैठकर चुना जाएगा। दो सदस्यों को दलाल श्रेणी से चुना जाएगा।

एक सदस्य का चयन यूपी किराना सेवा समिति से और एक सदस्य का चयन धर्मादा समिति से किया जाएगा। 25 सदस्यों के चुनाव में प्रत्येक वोटर को कम से कम 15 वोट डालना अनिवार्य है।

25 में से सात सदस्यों का चयन पदाधिकारी के लिए, 17 सदस्यों की कार्यकारिणी, एक सदस्य पंसारी कोटा से चयन होगा। सात सदस्यों की कार्यकारिणी में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महामंत्री, एक मंत्री, एक कोषाध्यक्ष और एक प्रचार मंत्री का चयन किया जाएगा।

वर्तमान में एसोसिएशन में लाइफ मेंबर 165 और साधारण मेंबर 492 हैं। नामांकन के लिए सदस्य के साथ एक प्रस्तावक और एक समर्थक होना चाहिए। चुनाव अधिकारी का सहयोग आलोक गुप्ता, ललित माहेश्वरी और पशुपति कुमार भसीन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें