फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छुक कोरोना संक्रमित आखिर में कर पाएंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम ने सीडीओ सौम्या पांडेय की देखरेख में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। सीडीओ ने कहा कि कोरोना संक्रमित मतदाता को मतदान खत्म होने के बाद कोविड नियमों के तहत मतदान कराएं। सेक्टर मजिस्ट्रेट को पीपीई किट उपलब्ध कराई जाएगी। संक्रमित वोट करने की इच्छा जाहिर करेंगे, उन्हें ही चिह्नित कर पीपीई किट दी जाएंगी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांति पूर्वक कराए जाने को लेकर अफसर पूरा जोर लगाए हुए हैं। गुरुवार को बैठक के दौरान सीडीओ सौम्या पांडेय ने अफसरों से कहा कि आपका विवेक ही निर्वाचन को सफल बना सकता है। इसलिए मतदान के दौरान खास ध्यान रखने की जरूरत है। बैठक में डीएम जेपी सिंह ने कहा कि मतदान केंद्र पर कोविड नियमों का पालन जरूर किया जाएगा। कोरोना संक्रमित मतदान करना चाहता है तो पीपीई किट पहना कर अंत में वोट करने की उसे इजाजत दी जाए। कहा कि अधिकरियों के बीच समन्वय होना जरूरी है। नियंत्रण और निगरानी आसानी से हो सके। बैलेट पेपर का मिलान जरूर कर लें। डीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने कहा कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान स्थल पर भवन, फर्नीचर सहित आने-जाने का रास्ता बेहतर करावा लें।
हर दो घंटे में होगी मतदान की रिपोर्टिंग
कानपुर देहात। बैठक के दौरान डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट से कहा कि हर दो घंटे में मतदान का अपडेट देना होगा। साथ ही कितनी महिला व पुरुष ने मतदान किया। यह भी बताना होगा। 25 अप्रैल को अधिकारी बैलेट पेपर प्रत्याशियों के अनुसार हैं या नहीं इस पर जरूर ध्यान दें।
विज्ञापन

अधिक मतदाता वाले बूथ पर दुरुस्त करें प्रकाश व्यवस्था
कानपुर देहात। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा ने कहा कि जहां 800 से ज्यादा मतदाता हैं। मतदान देर तक हो सकता है। ऐसे में अंधेरा मतदान में बाधक न बने और बूथ पर पर्याप्त प्रकाश रहे। मतदान केंद्र पर पहले से लाइट के लिए जेनरेटर आदि कि व्यवस्था कर लें। सीडीओ ने पीठासीन व आरओ को हैंडबुक रिवाइज करने के निर्देश दिए। साथ ही चुनाव को लेकर अधिकारी एक ह्वाटसएप ग्रुप तैयार कर लें। जिससे समस्या का समाधान तत्काल हो सके।
---
इंसेट
अफसर संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण
कानपुर देहात। बैठक के दौरान अफसरों से कहा गया कि वह संवेदनशील, अतिसंवेदनशील आदि मतदान केंद्र का पुलिस के साथ भ्रमण करें। वहां की आधार भूत सुविधाओं रैंप, पेयजल, शौचालय, छाया, फर्नीचर व विद्युत आदि की व्यवस्था दुरुस्त कर लें। ग्रामीणों से बात कर अन्य समस्याओं को भी चुनाव से पहले समाधान कर लें।
-
मतदान दल गंतव्य तक पहुंचाएंगे मतपेटियां
कानपुर देहात। चुनाव के दौरान मतपेटियों को लाने ले जाने के लिए मतदान दल का गठन किया गया है। डीएम ने सभी को निर्देश दिए कि वह अपने दायित्वों का बंटवारा कर लें। चुनाव को सकुशल संपन्न हो सके। गठित मतदान दल मतदान स्थल को रवानगी, मतदान के दिन की व्यवस्था, मतदान संपन्न होने के बाद शील्ड मतपेटियों को मतगणना स्थल तक पहुंचाने का काम करेंगे।
दिव्यांग मतदाताओं के लिए खोला जाएगा कंट्रोल रूम
कानपुर देहात। डीएम जेपी सिंह के निर्देश पर विकास भवन में दिव्यांग मतदाताओं के लिए वोटिंग वाले दिन कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
कंट्रोल रूम नंबर 9335351500, 9140595773, 8317064754 हैं। इन नंबरों का प्रयोग कर दिव्यांग की चुनाव संबंधी किसी भी समस्या का समाधान होगा। डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह ने दिव्यांगों के लिए सभी ग्राम पंचायत में व्हील चेयर की व्यवस्था कर ली है। सीएमओ दिव्यांग मित्र के रूप में आशा बहू को नियुक्त करेंगे। दिव्यांग मित्र को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। उनके सहयोग से दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें