फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कॉलेज गया तो वो लोग मौत के घाट उतार देंगे, इसी डर से मैने वहां जाना छोड़ दिया’

Fri, 28 Jul 2017 07:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
पहले उसे बेहद मारा-पीटा गया फिर उसे कहा गया कि अगर कॉलेज आया तो मौत के घाट उतार दिया जाएगा। डर और लाचारी में पहले उसने ये बात किसी को नहीं बताई। फिर कॉलेज जाना छोड़ दिया। मां-बाप ने पूछा तो उसने आपबीती सुनाई। 

इटावा में आगरा हाईवे स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की। यही नहीं कक्षा में आने पर मौत के घाट उतारने की धमकी दी। इसी डर में उसने कई दिन कॉलेज में कदम नहीं रखा। जब मां-बाप ने कॉलेज न जाने का कारण जानना चाहा तो बेटा बोला मां वो जान से मार डालेंगे...छात्र के अभिभावकों ये सुनकर अवाक रह गए।
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
उन्होंने फिर आराम से सारी बात पूछी। इसके बाद अभिभावक कॉलेज प्रबंधन के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंचे। बुधवार को एफएच मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल बाबू निवासी इटावा व उसके साथी कक्षा से बाहर निकले तभी तृतीय वर्ष के छात्र जुनैद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पकड़ लिया और मारपीट की। इसका जब राहुल के साथियों ने विरोध किया तो उन्होंने उसे भी बुरी तरह से पीटा। यही नहीं कक्षा में आने पर मौत के घाट उतार देने की धमकी दी। 
विज्ञापन

3 of 4
डेमो पिक
सीनियर्स की पिटाई से जूनियर्स दहशत में हैं। छात्रों ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। छात्रों ने परिजनों को बताया कि सीनियर्स उन्हें हररोज परेशान करते हैं लेकिन अब तो सारी सीमाएं ही पार हो गईं हैं। दहशत में आए छात्र राहुल और उसका एक साथी गुरुवार को अभिभावकों के साथ कॉलेज छोड़कर चले गए। अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन को शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज प्रशासन ने परिजनों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
डेमो पिक
एफएच मेडिकल कॉलेज, टूंडला के निदेशक डॉ. जितेन्द्र चौहान ने कहा क‌ि छात्रों के बीच हुआ विवाद लेनदेन का है। राहुल के जुनैद पर रुपये थे। जुनैद रुपये नहीं दे रहा था। इसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। छात्रों के कॉलेज छोड़कर जानी वाली बात गलत है। घटना को लेकर एक जांच कमेटी बनायी गयी है जो जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें