फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में निर्माण की पैमाइश, टीम आज देगी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
आवासीय परिसर में कराए गए निर्माण कार्य की नाप जोख करते कर्मी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला अस्पताल परिसर स्थित आवास की पार्किंग में चल रहे निर्माण को लेकर एएसपी ने सीएमएस से जानकारी मांगी थी। इस पर सीएमएस की ओर से गठित टीम ने शुक्रवार को निर्माण वाली जगह का निरीक्षण कर बाउंड्रीवाल की पैमाइश की है। जांच के बाद शनिवार तक इसकी रिपोर्ट सीएमएस को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बवाल व ओपीडी बंद कराने के मामले में पुलिस की जांच में पता चला कि वार्ड ब्वॉय रजनीश शुक्ला ने अस्पताल के आवासीय परिसर में कब्जा कर कमरा व बाउंड्रीवाल बनाई है। यहां पर छत ढालने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार पर दबाव बनाकर सरिया की मांग की जा रही थी। उसके इन्कार करने पर ही चिकित्सालय में हंगामा हुआ।
इस पर एएसपी धनश्याम चौरसिया ने सीएमएस को पत्र भेजकर कब्जा सहित चार बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने डॉ. स्वयं सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। इसमें शामिल डॉ. आर मिर्जा, प्रधान सहायक प्रदीप यादव और एक सिविल इंजीनियर ने शुक्रवार को मौके पर जाकर निर्माण की जांच की।
विज्ञापन

इसमें इंजीनियर ने दीवार की लंबाई और चौड़ाई की नपाई कराई। यह निर्माण किसके आवास के पास हो रहा है, यह भी रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा। इसके साथ वर्तमान में वार्ड ब्वॉय रजनीश जिस आवास में रह रहा है, वो उसे आवंटित है या नहीं इसकी रिपोर्ट एएसपी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
सीएमएस आवास से कुछ दूरी पर हो रहा था निर्माण
जिला अस्पताल परिसर में बने सीएमएस आवास से कुछ दूरी पर वार्ड ब्वॉय निर्माण करा रहा था। हर रोज अधिकारियों का इस सड़क से गुजरना है। इसके बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब एएसपी के पत्र पर मामले की जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें