फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महापौर बोलीं- किशोरी वाटिका की तरह परशुराम वाटिका में नहीं होने दिया जाएगा कब्जा

Mon, 18 Aug 2025 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय ने सोमवार को परशुराम वाटिका मामले में बैठक अफसरों से पांच सवाल किए। नगर आयुक्त ने नगर निगम की तरफ से पार्क के गेट के पीछे दीवार बनवाने से इन्कार किया तो महापौर ने पूछा कि कौन निर्माण करा रहा था। उन्होंने इसकी और पार्क में बने कमरे पर कब्जे की जांच और एफआईआर कराने के निर्देश दिए। कहा कि किशोरी वाटिका की तरह परशुराम वाटिका में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकारिणी समिति की बैठक में शहर के सभी 1200 पार्कों को अतिक्रमणमुक्त करने का प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर ने नगर आयुक्त सुधीर कुमार, मुख्य अभियंता (सिविल) एसएफए जैदी, अधिशासी अभियंता जोन-1 व 4 के अफसरों के साथ बैठक की। इसमें महापौर ने नगर आयुक्त से पूछा कि दीवार किसकी ओर से बनाई जा रही थी। नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम दीवार नहीं बनवा रहा था। मुख्य अभियंता ने भी अभियंत्रण विभाग से दीवार बनने से इन्कार किया। महापौर ने पूछा कि जब नगर निगम के धन से दीवार का निर्माण नहीं हो रहा था तो मुकदमा कराए जाने की बात उनकी तरफ से क्यों प्रकाशित करवाई गई।

जानकारी देते नगर आयुक्त सुधीर कुमार - फोटो : अमर उजाला
महापौर ने कहा परशुराम वाटिका, द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) और पालिका स्टेडियम नगर निगम के ही हैं। टीएसएच कंपनी किरायेदार है। भगवान परशुराम सर्वकल्याण सेवा समिति किस आधार दीवार गिराने की शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रही है। यदि मुकदमा हो तो दोनों पर हो। उच्चतम न्यायालय का आदेश है कि पार्क में सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो सकते तो इस वाटिका में कार्यक्रम किसके आदेश पर हुए। आशंका जताई कि किशोरी वाटिका की तरह परशुराम वाटिका में भी दीवार बनाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

महापौर प्रमिला पांडेय व नगर आयुक्त - फोटो : अमर उजाला
महापौर ने नगर आयुक्त से पूछे पांच सवाल, मांगे लिखित उत्तर
- परशुराम वाटिका में राष्ट्रीय पर्व पर निर्माण क्यों कराया जा रहा था।
- यदि दीवार नगर निगम बनवा रहा था तो कोई फाइल क्यों नहीं बनी।
- यदि भगवान परशुराम सर्वकल्याण सेवा समिति के लोग चोरी-छिपे वहां कार्य करा रहे थे तो उनपर कार्यवाही क्यों नहीं की गई।
- इस समिति के लेटर पैड पर पार्क का पता क्यों लिखा है। क्या ये पार्क में कब्जा कर रहे हैं। सभी लोगों पर एफआईआर लिखवाकर जांच करें।
- परशुराम वाटिका में बना कमरा समिति को किसके आदेश से मिला और किसने कब्जा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें