फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दिन छलका दर्द: महापौर को मंदिरों का जीर्णोद्धार न करा पाने का मलाल, फिर चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

Mon, 23 Jan 2023 10:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

महापौर ने कहा कि स्वरूपनगर में महिला मार्केट और चाचा नेहरू अस्पताल समेत कई ऐसे कार्य थे जो नहीं हो सके, पर उन्हें इसका पछतावा नहीं है। चट्टे हटाने का दावा किया। यह भी कहा कि जो बाकी बचे हैं दोबारा आएंगे तो फिर हटाएंगे। उन्होंने दोबारा महापौर का चुनाव लड़ने की भी इच्छा जताई।
विज्ञापन
कार्यकाल के अंतिम दिन पत्रकारों से मुखातिब मेयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन सोमवार को मंदिरों का जीर्णोद्धार न हो पाने का मलाल होने की बात कही। महापौर और सभी 110 वार्डों के पार्षदों का कार्यकाल शाम 5 बजे समाप्त हो गया।

विज्ञापन


कार्यकाल के आखिरी दिन उन्होंने नगर निगम मुख्यालय में सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसके बाद पत्रकारों को अपने पांच साल के कार्यकाल की जानकारी दी। दावा किया कि अपने पांच साल के कार्यकाल में करीब 21 दिन ही काम नहीं किया। हर रोज महापौर पद का दायित्व निभाया। पत्रकारों के सवाल पर जवाब दिया कि उन्होंने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में उपेक्षित, कब्जे वाले मंदिरों के जर्णोद्धार और उनमें पुन: पूजा-पाठ शुरू कराने की शपथ ली थी। अभियान चलाकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में 124 मंदिर चिन्हित किए थे। इन सभी का जीणोद्धार करना था। नगर निगम से एक-एक पुजारी रखने की मंशा थी जो रोज वहां सफाई, पूजा करें, लेकिन बीच में कुछ ऐसा मामला हुआ, जिसकी वजह से ध्यान ऐसा नहीं कर पाईं। इसका मलाल है।

महापौर ने कहा कि स्वरूपनगर में महिला मार्केट और चाचा नेहरू अस्पताल समेत कई ऐसे कार्य थे जो नहीं हो सके, पर उन्हें इसका पछतावा नहीं है। चट्टे हटाने का दावा किया। यह भी कहा कि जो बाकी बचे हैं दोबारा आएंगे तो फिर हटाएंगे। उन्होंने दोबारा महापौर का चुनाव लड़ने की भी इच्छा जताई। कहा कि पार्टी दोबारा टिकट देगी तो वे चुनाव लड़ेंगी। पार्टी से टिकट की मांग की है। ये भी साफ किया कि अगर जनता का कोई कार्य नहीं हो सका है, इसकी वे पूरी जिम्मेदारी लेती हैं। जब तक कोई नया महापौर नहीं आ जाता, तब तक कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता में मौजूद पार्षदों ने समस्याएं हल होने से किया इनकार
प्रेसवार्ता में लक्ष्मीपुरवा के पार्षद रमेश, बिनगवां की पार्षद मेनका सिंह और फजलगंज की पार्षद मौजूद रहीं। रमेश ने प्रयास करने के बावजूद लक्ष्मीपुरवा के लोगों को जलभराव, गंदगी की समस्या से निजात मिलने से इनकार कर दिया। मेनका सिंह ने वार्ड में पांच साल में 22 करोड़ के विकास कार्य होने का दावा किया, पर मूलभूत समस्याओं से निजात मिलने से इनकार कर दिया, जबकि राधा पांडेय चुप्पी साधे रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें