फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीसामऊ इलाके में मेयर का औचक्क निरीक्षण, बोलीं- सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं

Tue, 01 Oct 2024 03:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महापौर ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए शहर में साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में जो भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतेगा। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
निरीक्षण करतींं मेयर और अन्य अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडे ने मंगलवार सुबह नगर आयुक्त सुधीर कुमार के साथ सीसामऊ इलाके में साफ-सफाई की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगहों पर सफाई कर्मचारी नदारद दिखे। इस पर महापौर ने सभी अनुपस्थित आधा दर्जन से ज्यादा सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

बता दें कि शहर में साफ-सफाई के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें 251 घंटे का अनवरत सफाई अभियान भी शामिल है। हालांकि, इसमें हीला हवाली की खबरें आने पर महापौर प्रमिला पांडे ने नगर आयुक्त सुधीर कुमार के साथ भदौरिया चौराहा, लेनिन पार्क, हरसहाय डिग्री कॉलेज  समेत कई जगह का औचक निरीक्षण किया।
महापौर के निरीक्षण में पाया गया कि सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगी थी, लेकिन मौके से आधा दर्जन से ज्यादा सफाई कर्मचारी गायब थे। इस पर महापौर प्रमिला पांडे ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रशेखर को इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।  महापौर ने कहा कि त्योहारों को देखते हुए शहर में साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में जो भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतेगा। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। महापौर के मुताबिक उनका औचक निरीक्षण का कार्यक्रम चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें