फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मऊ ने स्पोर्ट्स स्टेडियम को एक रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खेल दिवस को लेकर शहर के स्टेडियम में 21 अगस्त से खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। इसका शुभारंम्भ अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी (लक्ष्मण पुरस्कार प्राप्त) रविकांत मिश्रा ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले दिन सोमवार को क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसमें मऊ की टीम ने स्टेडियम को एक रन से हरा दिया।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में खेल गए क्रिकेट मैच में मऊ की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 112 रन बनाए। जवाब में उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम मात्र 111 रन ही बना सकी। मैच संपन्न कराने में फिरौज अंसारी, श्याम सुंदर, केशन व अखतर हुसैन भूमिका निभाई। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने खेल कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि मंगलवार को सीतापुर व स्टेडियम की बी टीम के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें