गैस गोदाम के पास आग से हड़कंप
ग्रामीणों के मुताबिक, जहां आग लगी है, वहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर मीना गैस एजेंसी का गोदाम स्थित है। यदि आग की लपटें गोदाम तक पहुंच जातीं, तो एक बड़ा विस्फोट और भयानक हादसा हो सकता था। आग लगने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग का घेरा बढ़ता ही गया।
मकान में भरा है गृहस्थी का सामान
फतेहपुर निवासी ग्रामीण शिवसागर ने बताया कि जिस जगह आग लगी है, उसके ठीक बगल में उनका मकान बना हुआ है। हालांकि वह गांव में रहते हैं, लेकिन इस घर में उनकी गृहस्थी का कीमती सामान भरा हुआ है। आग की स्थिति को देख उन्हें अपने आशियाने और सामान के जलने का डर सता रहा है।
हैरानी की बात यह रही कि घटना के काफी देर बाद तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी। पीड़ित शिवसागर और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी, लेकिन मदद पहुंचने में काफी समय लग गया। ग्रामीण अपनी आंखों के सामने आग को बढ़ता देख बेबस नजर आए।