फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: मायके आई विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, आत्महत्या का कारण नहीं हो सका स्पष्ट, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 09 Feb 2025 05:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: पिता मनोज कुमार ने बताया कि बेटी दामाद के साथ गुड़गांव में रहती थी। चार फरवरी को वह बेटी को घर लेकर आए थे। बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
घर के बाहर जमा ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम भौंतापुर में मायके में आई विवाहिता ने रविवार की तड़के फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा, तो हड़कंप मच गया। सूचना पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

भौंतापुर निवासी मनोज कुमार की बेटी सुप्रिया (22) की शादी वर्ष 2022 में दिबियापुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी पवन प्रताप सिंह के साथ हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा एल्विस है। रविवार सुबह मायके में उसका शव छत के कुंदे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला।
परिजनों को कोई जानकारी नहीं
अनहोनी पर मृतका की मां प्रीति व परिजनों में चीख पुकार मच गई। पिता मनोज कुमार ने बताया कि बेटी दामाद के साथ गुड़गांव में रहती थी। चार फरवरी को वह बेटी को घर लेकर आए थे। बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया इस संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सूचना पर पहुंची नायब तहसीलदार अजीतमल प्रिया पाल, सीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला ने आत्महत्या क्यों कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें