फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विवाहिता का शव लटका मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Jul 2022 06:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

नरैली थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना के बाद मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। कालिंजर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी रामनरेश कुशवाहा की पत्नी गीता 20 वर्ष रविवार की सुबह घर में छत की सीढ़ी के बगल में साड़ी के फंदे में लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ने फांसी के फंदे से उतार कर महिला को सीएचसी में इलाज के लिए लाया गया। 

विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। मृतका की दो साल पहले शादी की थी। अभी कोई संतान नही है। गीता के पिता नत्थू कुशवाहा निवासी मनीपुर जिला पन्ना ने बताया कि उसकी बेटी ने मरने से पहले कई बार फोन कर बताया है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर रहा है। कहा कि पति सास सहित परिवार के कुछ और लोगों ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की है। नत्थू ने कहा कि वह बेटी के हत्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें