फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बंद रही दुकानें, बाजार में पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
अकबरपुर में वाहन न मिलने से पैदल जाते राहगीर। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर शुक्रवार की रात से सोमवार सुबह तक लॉकडाउन लगाया गया है। शनिवार को लॉकडाउन के पहले दिन जिले की बाजार बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा। दूसरे जिलों से बस या ट्रेन से आए यात्रियों को स्थानीय स्तर पर परिवहन साधन नहीं मिले। उन्हें पैदल ही गंतव्य तक जाना पड़ा। सिर्फ दवाओं की दुकानें खुलीं। दूध व ब्रेड की दुकानें सुबह नौ बजे तक खुलीं। आज भी जिले में बाजार और दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पिछले सप्ताह कोरोना कर्फ्यू लगाकर 35 घंटे के लिए बाजार बंद कर दिए थे। शनिवार को लॉकडाउन के पहले दिन जिला प्रशासन व पुलिस सक्रिय रही। बाजार व चौराहों पर चेकिंग की गई। कस्बों व गांवों में फुटकर व थोक दुकानें बंद रही। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठान ही खुले। लॉकडाउन के दौरान पंचायत चुनावों के कार्य निर्बाध रूप से हुए।
नगर पंचायतों में साफ सफाई के काम कराने के साथ ही सैनिटाइजेशन किया गया। बिना मास्क के निकले 20 लोगों के चालन किए गए। अकबरपुर में कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने पुलिस बल के साथ गश्त की। जिले के रूरा, झींझक्र रसूलाबाद, कहिंजरी, शिवली, डेरापुर, सिकंदरा व रनियां में भी दुकानें बंद रहीं। केवल आवश्यक सेवाओं और व्यावसायिक गतिविधि/भाड़ा परिवहन की छूट रही। डीएम जेपी सिंह ने बताया कि रविवार को भी लॉकडाउन रहेगा। सोमवार को बाजार खुलेगा।

अकबरपुर में सैनिटाइजेशन करते नगर पंचायत कर्मी।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें