फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हें की चिंगारी से लगी आग, गृहस्थी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर (कानपुर देहात)। राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख के मजरा सेवारामपुर में कच्ची दीवार पर रखी झोपड़ी में खाना बनाते समय चिंगारी से आग लग गई। गृहस्थी का सारा सामान जल गया। लेखपाल ने 50 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

सेवारामपुर गांव के रहने वाले भूपेंद्र कुमार चाट का ठेला लगाता है। शनिवार को मां शांती देवी चूल्हे पर लकड़ी जलाकर खाना बना रही थी। इसी दौरान चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देखकर मौजूद लोग बाहर भाग निकले। मोहल्ले के जुटे लोगों ने आग बुझाना शुरू कर दमकल को सूचना दी। कुछ देर में फायर टेंडर लेकर पहुंचे दमकल जवानों ने आग काबू की। इससे पहले गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न व रुपये जल गए। लेखपाल राधेश्याम ओझा ने बताया कि आग से नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को दी गई है। जांच के आधार पर आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें