एंटी रैबीज लगाने के नाम पर वसूली , वीडियो वायरल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने के नाम पर रुपये लेते हुए स्वास्थ्य कर्मी का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर सीएचसी अधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मी को सीएचसी से कार्यमुक्त कर दिया है। उसे जिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है। एंटी रैबीज वैक्सीन निशुल्क लगती है। सीएचसी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी प्रति वैक्सीन तीस रुपये वसूल रहा था। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य ने बतायाकि कार्रवाई कर दी गई है।
किशोरी को बहलाकर ले गया पड़ोसी
पाली कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की दोपहर वह घर पर नहीं था। इसी दौरान उसकी पुत्री (16) को पड़ोसी सचिन बहलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी अपने साथ घर से बीस हजार रुपये, सोने के कुंडल और पायल भी ले गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।