फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abdullah Azam: ननिहाल की जेल में अब्दुल्ला आजम कैदी नंबर 653, मौसी और मौसा ने की मुलाकात...कही ये बात

Wed, 25 Oct 2023 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: जिला कारागार में उन्हें सामान्य कैदियों की तरह ही रखा गया है। प्रभारी जेल अधीक्षक संजय सिंह के मुताबिक सप्ताह में तीन बार ही अब्दुल्ला आजम से मुलाकात हो सकेगी। एक बार में अधिकतम तीन लोगों को ही एक दिन में मुलाकात का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
जिला कारागार के बाहर मौजूद सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में  पूर्व मंत्री आजम खां के पुत्र पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ननिहाल की कारागार में अब कैदी नंबर 653 के नाम से जाने जाएंगे। अब्दुल्ला का ननिहाल हरदोई जनपद के बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मैदानपुरा में है। सोमवार को अब्दुल्ला से उनकी मौसी और मौसा ने जेल में मुलाकात की।

विज्ञापन

जेल प्रशासन का दावा है कि अब्दुल्ला ने 10 लोगों की एक सूची दी है और इन्हीं लोगों से वह मुलाकात करेंगे। दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी पूर्व सांसद तंजीम फातिमा और पूर्व विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम को रामपुर कोर्ट ने सात-सात साल की सजा सुनाई है।
रविवार की सुबह अब्दुल्ला आजम को रामपुर जेल से हरदोई जिला कारागार भेजा गया था। हरदोई शहर में धर्मशाला रोड पर अब्दुल्ला की मौसी और मौसा रहते हैं, जबकि उनके मामा बिलग्राम में रहते हैं।  कभी ननिहाल आने पर अब्दुल्ला की खूब खातिरदारी होती थी, लेकिन इस बार वह यहां एक कैदी के तौर पर आए हैं।

विज्ञापन

एक बार में अधिकतम तीन लोगों को ही लाकात का मौका
जिला कारागार में उन्हें सामान्य कैदियों की तरह ही रखा गया है। प्रभारी जेल अधीक्षक संजय सिंह के मुताबिक सप्ताह में तीन बार ही अब्दुल्ला आजम से मुलाकात हो सकेगी। एक बार में अधिकतम तीन लोगों को ही एक दिन में मुलाकात का मौका मिलेगा।

10 लोगों के नामों की सूची जेल प्रशासन को दी
हालांकि अब्दुल्ला आजम ने अपनी तरफ से 10 लोगों के नामों की सूची जेल प्रशासन को दी है। इन्हीं लोगों से अब्दुल्ला मिलेंगे। सूची में उनके कुछ करीबी रिश्तेदार हैं, तो कुछ अधिवक्ता हैं। सोमवार को मौसी तनवीर फातिमा और मौसा जियाउर्रहमान जिला कारागार में अब्दुल्ला से मिले।

अब्दुल्ला पूरी तरह स्वस्थ
प्रभारी जेल अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अब्दुल्ला आजम पूरी तरह स्वस्थ हैं और सामान्य कैदियों की तरह रह रहे हैं। सपा के कुछ लोगों के अब्दुल्ला आजम के बीमार होने की बात कहे जाने पर अधीक्षक ने कहा कि यह बात बिल्कुल गलत है। रामपुर से हरदोई लाने के दौरान हल्की थकान अब्दुल्ला को थी, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बैरंग लौटा अब्दुल्ला से मिलने गया सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल
जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से मिलने सोमवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। प्रभारी जेल अधीक्षक ने नियमों का हवाला देते हुए मिलाई कराने से इन्कार कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष और जेल अधीक्षक के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्रभारी जेल अधीक्षक ने कहा- दबाव बनाने की कोशिश न करें
प्रभारी जेल अधीक्षक ने दो टूक कह दिया कि जो होगा नियम से होगा, दबाव बनाने की कोशिश न करें। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरा प्रतिनिधि मंडल अब्दुल्ला आजम से मिलना चाहता है, लेकिन कारागार प्रशासन ने इससे इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें