फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष गुप्ता हत्याकांड: एसपी क्राइम गोरखपुर करेंगे मीनाक्षी से पूछता, टीम के साथ कानपुर के लिए रवाना

Fri, 01 Oct 2021 02:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गोरखपुर के एक होटल में पुलिस की दबिश के बाद कानपुर के मनीष गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में एसपी क्राइम गोरखपुर मीनाक्षी से पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीष गुप्ता हत्याकांड में एसपी क्राइम गोरखपुर ने मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी से फोन पर बात कर पूछताछ के लिए कानपुर आने को कहा है। मीनाक्षी के हामी भरने के बाद एसपी क्राइम टीम के साथ कानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन


मृतक मनीष की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता से भाजपा महिला मोर्चा कानपुर दक्षिण की अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। अनीता त्रिपाठी ने कहा की भाजपा महिला मोर्चा आपके साथ परिवार की तरह सुख दुख में खड़ा है। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। कानपुर में केस ट्रांसफर कर देने का आदेश सीएम योगी जी द्वारा दिया गया है। केस चलने के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर महिला मोर्चा मृतक के परिजनों के साथ 24 घंटे खड़ा रहेगा।
 

क्या है पूरा मामला
सोमवार-मंगलवार की रात को गोरखपुर के एक होटल में पुलिस की दबिश के बाद मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मनीष के साथ होटल में रुके उनके दोस्त गुरुग्राम के रहने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि वे होटल कृष्णा पैलेस के अपने रूम नंबर 512 में सो रहे थे। 

अरविंद ने बताया कि देर रात पुलिसवालों ने दरवाजा खुलवाया और आईडी चेक करने लगे। मनीष ने देर रात की जांच पर सवाल उठाए तो पुलिसवाले आक्रोशित हो गए और उन्होंने पीटना शुरु कर दिया।अरविंद का आरोप है कि पुलिसवाले शराब के नशे में भी थे, देर रात में की जा रही चेकिंग को लेकर सवाल पूछने पर उन्होंने मनीष को इतना पीटा कि उसकी जान चली गई थी।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बोले, हत्यारे पुलिसवाले अब तक बाहर क्यों 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू शुक्रवार को मनीष गुप्ता के परिजनों से मिलने उनके बर्रा तीन स्थित आवास पहुंचे। उन्होेंने परिजनों को पार्टी की तरफ से हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। लल्लू ने इस घटना को लेकर सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। कहा कि जब यह बात सामने आ चुकी है कि पुलिसवालों ने ही मनीष की हत्या की है तो आरोपी अभी तक पकड़ से बाहर क्यों हैं।

उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हत्या के आरोपी पुलिसवालों का नहीं पकड़ा जाना इस बात का संकेत है कि पुलिस इस मामले में लीपापोती करने में जुटी है, जिसमें सरकार की मंशा पर भी सवाल उठ रहा है। कहा कि आखिर कौन सी मजबूरी है, जिसकी वजह से दोषी पुलिस कर्मियों को बचाया जा रहा है।

एक दिन पहले पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को मनीष के परिजनों से मिलने आना था, लेकिन अचानक से उनका कार्यक्रम बदल गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ महिला कांग्रेस जोन अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व सांसद राकेश सचान, जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र दीक्षित, नौशाद आलम मंसूरी, प्रदेश महासचिव दिनेश काशीवार, प्रदेश महासचिव दिनेश बाजपेई, गोरेलाल गिहार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें