फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 16 अप्रैल से लग्न शुरू: कोरोना पाबंदी खत्म होने से लोगों में उत्साह, अक्षय तृतीया के दिन शादी समारोह के लिए बंपर बुकिंग

Wed, 30 Mar 2022 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कोविड प्रोटोकॉल की तमाम पांबदियों के चलते दो साल में करीब 1500 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। अब हालात बदल गए हैं। शहर में कोरोना संक्रमण शून्य है। ऐसे में लोगों में शादी समारोह के लिए जबरदस्त उत्साह है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16 अप्रैल से शादी समारोह शुरू हो जाएंगे। तीन मई को अक्षय तृतीया पर अभी से होटल, गेस्ट हाउस और लॉन की बंपर बुकिंग हो रही है। अक्षय तृतीया के दिन करीब दो हजार से ज्यादा शादियां होंगी। कोरोना की सारी पाबंदियां खत्म होने के बाद मन मुताबिक लोगों को बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन


नवरात्र दो अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रम जैसे मुंडन, कर्णछेदन, रिंग सेरेमनी कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसके लिए गेस्ट हाउसों में बुकिंग चल रही है। शहर में 1500 से ज्यादा गेस्ट हाउस और 350 से ज्यादा बड़े होटल और लॉन हैं। कोविड प्रोटोकॉल की तमाम पांबदियों के चलते दो साल में करीब 1500 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।

अब हालात बदल गए हैं। शहर में कोरोना संक्रमण शून्य है। ऐसे में लोगों में शादी समारोह के लिए जबरदस्त उत्साह है। कोविड पाबंदियां खत्म होने से दूर के नातेदारों और पड़ोसियों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

बातचीत

दो साल बाद लोग उत्साह के साथ बुकिंग करा रहे हैं। पूरी क्षमता के साथ बुकिंग हो रही है। पिछले सालों में कोरोना के चलते तगड़ा आर्थिक नुकसान हुआ था। अब अच्छी बुकिंग से घाटा कम करने में मदद मिल सकेगी। - सुखबीर सिंह मलिक, अध्यक्ष, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

नवरात्र शुरू होने के साथ ही शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। इस बार लोग गेस्ट हाउस, लॉन और होटलों की पूरी क्षमता के साथ बुकिंग करा रहे हैं। अक्षय तृतीया के लिए बुकिंग फुल हो गई हैं। लॉन, रिसोर्ट की मांग सबसे ज्यादा है। - राजकुमार भगतानी, महामंत्री कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

अप्रैल से जुलाई तक शादी समारोह के मुहूर्त हैं। अक्षय तृतीया अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन सबसे ज्यादा शादियां हो रही हैं। पिछले सालों में कोरोना के चलते लोग परेशान थे। इस बार लोगों में जबरदस्त उत्साह है। - पंडित पीएन द्विवेदी, ज्योतिषाचार्य

विज्ञापन

पंडित मनोज कुमार द्विवेदी ने शुभ मुहूर्त बताए
अप्रैल में 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 27
मई में 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31
जून में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24
जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें