निर्माणाधीन पुल की वजह से घंटों यातायात प्रभावित रहता है
इस मार्ग में शुक्लागंज में पड़ने वाली सरैंया रेलवे क्रासिंग बंद होने और वहां निर्माणाधीन पुल की वजह से घंटों यातायात प्रभावित रहता है। इसी तरह मंधना से जीटी रोड में कल्याणपुर, गोल चौराहा, जरीबचौकी, टाटमिल, रामादेवी, जाजमऊ होते हुए गंतव्य तक जाने में दूरी बढ़ने के कारण अधिक डीजल, पेट्रोल खर्च के साथ अक्सर जाम में भी फंसना पड़ता है।
टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है
इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी ने मंधना-परियर मार्ग चौड़ीकरण और नून नदी पर दो-लेन का पुल बनाने का प्रस्ताव पिछले साल शासन को भेजा था। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार शासन ने वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव वित्त समिति (ईएफसी) के पास भेज दिया था। वहां 20 या 21 मार्च को बैठक में इसे स्वीकृति मिलने की संभावना है। ऐसा होते ही शासनादेश जारी होते ही कार्य शुरू हो जाए। इसी बीच टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
89 करोड़ से जमीन की जाएगी अधिग्रहित
दो लेन की सड़क को चार लेन करने के लिए पीडब्ल्यूडी को जमीन अधिग्रहित करनी पड़ेगी। इस मार्ग के आसपास कुछ जमीन पीडब्ल्यूडी की है, जबकि शेष जमीन निजी काश्तकारों की है। जमीन अधिग्रहित करने में काश्तकारों को वहां के डीएम सर्किल रेट से चार गुना ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा, जिसका अनुमानित खर्च 89 करोड़ रुपये है।
53 करोड़ से होगा निर्माण
दो लेन की इस सड़क का चौड़ीकरण करते हुए बीच में डिवाइडर और इसके दोनों तरफ नौ - नौ मीटर चौड़ी सड़क, फुटपाथ बनेगा। इसी मार्ग में पड़ने वाली नून नदी के पुल के समानांतर पुल भी बनेगा, इसकी लागत मिलते हुए सिविल वर्क का अनुमानित खर्च 53 करोड़ रुपये है।
शासन से मंधना-बिठूर-परियरपुर तक रोड को चार लेन करने और इसके बीच नून नदी में पुल निर्माण के लिए शासन ने सहमति देने के साथ ही प्रस्ताव वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया है। वित्तीय स्वीकृति जल्द मिलने की संभावना है। शासनादेश जारी होते ही भूमि अर्जन और निर्माण शुरू कराने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। -अखंडेश्वर प्रसाद, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-2, पीडब्ल्यूडी