फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच रूपये मांगने में चली गई युवक की जान, लकड़ी से पीट-पीटकर दी मौत, लोग पहुंचे तो बह रहा था खून

Tue, 06 Aug 2019 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक ई-रिक्शा चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में बर्रा के कर्रही रोड पर सोमवार देर रात किराए के पांच रुपये के विवाद में कारपेंटर ने ई-रिक्शा चालक अभिषेक (20) को लकड़ी की फंटी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर क्षेत्रीय लोग घरों से निकले तो उन्हें देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसे दौड़ाकर पकड़ने के बाद भीड़ ने पुलिस को सौंपा। 
विज्ञापन


 

आरोपी कारपेंटर अजीत - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से बिल्हौर के बछना निवासी अभिषेक नौबस्ता के योगेंद्र विहार खाड़ेपुर में किराए पर रहकर मोहल्ले के ही आशीष का ई-रिक्शा चलाता था। सोमवार देर रात खाड़ेपुर निवासी आरोपित कारपेंटर अजीत उसके ई-रिक्शा पर बीएस इंटर कॉलेज के पास से सवार हुआ था।

खाड़ेपुर चौराहे पर उतरने के बाद अजीत ने किराए के पांच रुपये अभिषेक को दिए तो उसने पांच रुपये और देने को कहा। अजीत के पूछने पर बताया कि रात में 10 रुपये किराया पड़ता है। इस पर बहस शुरू हो गई। गाली-गलौज कर ई-रिक्शा चालक पांच रुपये अजीत के मुंह पर फेंककर वहां से चला गया।
 

घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यह बात अजीत को नागवार गुजरी। तभी अजीत का मौसेरा भाई ऑटो चालक विक्रम सवारी लेकर खाड़ेपुर चौराहे पहुंचा। अजीत ने उसे पूरी घटना बताई और ई-रिक्शा चालक को सबक सिखाने को तलाश में निकल पड़े।

कर्रही रोड पर एक कपड़े के शोरूम के पास विक्रम ने ऑटो लगाकर ई-रिक्शा रोक लिया, लेकिन अभिषेक के साथ मौजूद ई-रिक्शा मालिक आशीष उसकी पहचान का निकल आया। विक्रम और आशीष मामले को रफादफा करने की कोशिश कर रहे थे। तभी अजीत ने अभिषेक को गालियां देना शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
खिसियाए अभिषेक ने लकड़ी की फंटी निकलकर हमला करने की कोशिश की, लेकिन अजीत ने उसके हाथ फंटी छीन ली और उसे पीट-पीटकर मार डाला। अभिषेक को खून से लथपथ देख ऑटो चालक विक्रम और ई-रिक्शा मालिक आशीष मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के पिता घनश्याम की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

नशे में धुत थे, नहीं मिली फंटी
थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी और मृतक दोनों ही शराब के नशे में थे। इसकी पुष्टि पूछताछ में हुई। अजीत शराब पीने के बाद घर लौट रहा था, जबकि ई-रिक्शा चालक अभिषेक ने मालिक आशीष के साथ शराब पी थी। वहीं, जिस लकड़ी की फंटी से पीटकर हत्या की गई है, वह भी नहीं मिली है। उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें