हरदोई में ससुराल जाने के लिए बाइक से निकले युवक का शव मंगलवार सुबह सुरसा-खुटेहना मार्ग पर सड़क किनारे खंती में बाइक समेत पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कर ली और परिजनों के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के परिजनों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताते हुए मौखिक आरोप ससुरालीजनों पर लगाए हैं। सुरसा थाना क्षेत्र ग्राम धनिकापुर निवासी श्रवण कुमार (28) पुत्र सुखलाल खेती करता था। बीती 13 मई को ही उसकी शादी पड़ोसी गांव खुटेहना निवासी सनेही से हुई थी। पिछले लगभग डेढ़ माह से सनेही अपने मायके में थी।