रात करीब तीन बजे खदान में मौरंग भराने के बाद उसने खदान संचालकों से बालू को लेबल करने को कहा। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद ट्रक चालक के पिता हरीश्चंद्र ने बताया कि वह भी ट्रक चलाते हैं। बताया घटना के समय उसका ट्रक बेटे से आगे था। बताया बेटे के पास छुट्टा पैसे नहीं थे। खदान में काम करने वाले लोग मौरंग लेबल करने में 50 रुपये लेते हैं।
उसके बेटे ने उन लोगों से 30 रुपये ले लेने को कहा तो इसी विवाद में किसी ने केबिन पर बैठे उसके चालक बेटे पर रायफल से गोली चला दी। जिससे गोली उसके सिर में लगी और वह वहीं गिर गया। फायर होने से खदान में हड़कंप मच गया और लोग वहां एकत्र हो गए। घटना को देखकर अन्य ट्रक चालकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और सुबह होते होते जिलाधिकारी व एसपी भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हरीश्चंद्र ने खदान मैनेजर मिथलेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी भुलसी, खदान मालिक व एक अन्य के खिलाफ हत्या व साजिश का मामला दर्ज कराया है। एसपी हेमराज मीना ने कहा कि हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी खदान संचालक मिथलेश कुमार व अनिरुद्ध को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं।