कन्नौज जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह तेज बुखार से एक किशोर की मौत हो गई
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह तेज बुखार से एक किशोर की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रात में बुखार आया था। सुबह 10 बजे वे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। दो घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने सही से इलाज नहीं किया। परिजनों ने इसको लेकर हंगामा भी किया।
जिनको स्टाफ और डाक्टरों ने समझाकर शांत किया। सरायमीरा के शिवाजी नगर मोहल्ला निवासी अवधेश दुबे के पुत्र अर्पित (15) को बुधवार की रात तेज बुखार आ गया। सुबह उसकी हालत और बिगड़ गई। वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।