उन्नाव में जीजा द्वारा साले की हत्या के मामले में एसपी एमपी वर्मा स्वाट टीम के साथ मौके पर
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के शुक्लागंज स्थित गांधी नगर में जीजा ने एक युवक के साथ मिलकर साले की पत्थर से सिर कूच कर हत्या कर दी। दिन-दहाड़े हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। साला अपनी भांजी के तय किए गए रिश्ते का विरोध कर रहा था। इसको लेकर जीजा और साले में अक्सर विवाद होता रहता था।
यही विवाद साले की हत्या का कारण बना। हत्या में शामिल युवक का भांजी के साथ रिश्ता तय हुआ था। प्रेम नगर निवासी नारायण सोनी (42) पुत्र ओम प्रकाश का जीजा सतीश सोनी पुत्र लल्लू गांधी नगर में रहता है। सतीश सोनी ने बेटी वर्षा का विवाह मोहल्ले में ही रहने वाले रामजाने पुत्र स्व. संतोष से तय किया था।