फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: डेंगू से युवक की मौत पर परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, पुलिस के हाथ पांव फूले

Wed, 23 Oct 2019 12:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेंगू से मौत के बाद परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में डेंगू की चपेट में आए एक युवक की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। डेंगू रोक पाने में सरकारी मशीनरी पर विफलता का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजनों व पड़ोसियों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने प्रभावित परिवार को मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


डेंगू से जान गंवाने वाला होरीलाल निषाद (45) अकबरपुर कस्बे के नयागंज का रहने वाला था। पेंटर का काम करने वाले होरीलाल को पिछले सप्ताह से बुखार आ रहा था। हालत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने शनिवार को अकबरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत न सुधरने पर जिला अस्पताल और फिर कानपुर के हैलट हॉस्पिटल ले जाया गया। रविवार से हैलट में भर्ती होरीलाल ने मंगलवार की सुबह दम तोड़ दिया। जांचों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। सरकारी अव्यवस्थाओं से डेंगू फैलने और मरीजों को वक्त पर सही उपचार न मिलने का मुद्दा लेकर होरीलाल के परिजनों व आसपास के लोगों ने एसबीआई रोड पर जाम लगा दिया।

शव सड़क पर रखकर महिलाएं धरने पर बैठ गईं। करीब 20 मिनट में ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाने पर सक्रिय हुई पुलिस के समझाने से बात नहीं बनी। अकबरपुर के कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने ऐसे मामलों में प्रावधान के अनुसार मुआवजे का भरोसा परिवार को दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और जाम खुला।

अकबरपुर शहर में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत की सूचना मिली है। अभी मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट नहीं मिली है। फिर भी टीम भेजकर जानकारी जुटाएंगे। संक्रामक रोगों की रोकथाम के प्रयास भी कराएंगे। 
डॉ. एपी वर्मा, डिप्टी सीएमओ (नोडल अफसर संक्रामक रोग)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें