हरदोई के ग्राम लालपुर के पास अज्ञात युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिया पर खून पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गले में रस्सी बंधा शव नाले से बरामद किया। पुलिस के अनुसार चाकू से गोदकर हत्या की गई है। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर के पास से गंदा नाला निकला है। मंगलवार सुबह ग्रामीण नाले की तरफ गए तो पुलिया की रेलिंग और सड़क पर खून पड़ा देखा। पास में प्लास्टिक की चप्पल व ब्रेसलेट टूटा पड़ा देखा। अनहोनी की आशंका पर ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे देखा तो प्लास्टिक की रस्सी से कुछ बंधा नजर आया।