फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सराफा कारोबारी के यहां रोशनदान की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर, नगदी जेवर समेत 35 लाख का माल किया पार

Tue, 16 Jul 2019 08:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ज्वैलर्स के यहां चोरी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में बदायूं रोड स्थित सराफा दुकान में सोमवार रात रोशनदान की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर नगदी, जेवर समेत 35 लाख का माल चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलने पर घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में दुकान की छत पर जेवर के खाली डिब्बे, बेल्चा व सुम्मा आदि बरामद हुआ। डाग स्क्वायड, स्वाट टीम व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करने के साथ नौकर से भी पूछताछ की। अमृतपुर निवासी आलोक सिंह राठौर की कस्बे में ही बदायूं रोड पर हनुमान मंदिर के निकट शाम्भवी ज्वैलर्स के नाम से सराफा दुकान है। वह रोज की तरह सोमवार शाम करीब 6 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार सुबह 9.30 बजे उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर सामान बिखरा व जेवर के खाली डिब्बे पड़े थे।

 
विज्ञापन

सुबह दुकान खोलने पर हुई घटना की जानकारी, घर में मच गया हड़कंप

लॉकर भी खुला मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। थानाध्यक्ष की पांचाल घाट पर गंगा स्नान मेले में ड्यूटी लगी होने से सूचना के करीब एक घंटे बाद दरोगा सुरेंद्र कुमार घटनास्थल पहुंचे। स्वाट टीम, डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। खोजी कुत्ता घटनास्थल सूंघने के बाद करीब चार-पांच मीटर ही आगे बढ़कर रुक गया।

इससे चोरों के किसी वाहन से आने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस छानबीन में दुकान की छत पर जेवर के खाली डिब्बे, बेलचा व बड़ा सुम्मा पड़ा मिला। वहीं दुकान के रोशनदान की ग्रिल टूटी मिली। इससे आशंका जताई गई कि पड़ोस की वेल्डिंग की दुकान से चढ़कर चोरों ने मंदिर की छत से दुकान के रोशनदान की ग्रिल तोड़ दी।

उसी रोशनदान से दुकान में घुसकर घटना को अंजाम दिया। आलोक सिंह ने तहरीर में कहा कि दुकान में चोर 800 ग्राम सोने व 15 किलो चांदी के जेवर के अलावा तीन लाख रुपये चोरी कर लेेे गए। करीब 35 लाख का माल गया है। पुलिस उनके नौकर को पूछताछ के लिए ले गई है। वहीं घटनास्थल से बरामद औजार दूसरे जनपद से लाए जाने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें