फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, रेलवे और कृषि मंत्रालय में दिलवा रहा था नौकरी

Thu, 22 Aug 2019 08:04 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी करने वाले पनकी निवासी विपिन चंद्र को पनकी पुलिस ने बुधवार देर रात गंगागंज तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


सीओ कल्याणपुर अजय कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि विपिन चंद्र ने वर्ष 2017 में रेलवे और कृषि मंत्रालय में कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी दिलाने की बात कहता था।

इसी का का झांसा देकर दयालपुर औरैया निवासी रवि कुमार और  उडनवापुर, मंगलपुर (कानपुर देहात) निवासी महेंद्र सिंह से 13 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र और आई कार्ड थमा दिया था।
विज्ञापन


रुपये मांगने पर जालसाज गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। पीड़ितों ने मंगलवार को एडीजी प्रेम प्रकाश से न्याय की गुहार लगाई थी। एडीजी के आदेश पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें