मैं भी चौकीदार अभियान के तहत भाजपा ने प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में पहुंचने का खाका तैयार किया है। इस संबंध में कानपुर में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को शाम 5 बजे देश के 500 स्थानों से जनता से सीधा संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री के इस संदेश को लेकर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चौकीदार के रूप में लोगों के बीच जाएगा।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय ने बताया कि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की सभी दस जिला इकाइयों में यह कार्यक्रम होगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे स्वयं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में आने वाली झांसी लोकसभा में, मैं भी चौकीदार अभियान कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
फर्रुखाबाद लोकसभा में प्रकाश पाल, इटावा में अर्चना पांडे, कन्नौज में सतीश महाना, कानपुर में अशोक कटारिया, अकबरपुर में मन्नू कोरी, जालौन में सुरेश अवस्थी, हमीरपुर में प्रेमलता कटियार, बांदा में रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी, फतेहपुर में अयोध्या पटेल रहेंगे।