महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के पाठा गांव में बुआ के घर आए ट्रक चालक गोविंद सिंह (40) की गुरुवार रात आग से जलकर मौत हो गई। भाइयों का कहना है कि घटना के वक्त उनके पिता भी बुआ के घर में थे। वहां गोविंद का पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ता देख फुफेरे भाइयों ने ही गोविंद को जिंदा जला दिया है।
खरेला थाना पुलिस मामले की जांच की जा रही है। खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योडी गांव निवासी बृजेंद्र सिंह का बेटा गोविंद सिंह एक ऑयल कंपनी में अटैच ट्रक चलाता था। वह गुरुवार को पाठा गांव निवासी बुआ सरोज के घर आया था। रात में गोविंद का शव सरोज के घर के पास जला मिला। सूचना पाकर पहुंची खरेला थाना पुलिस ने गोविंद के भाइयों पुष्पेंद्र व राजा को घटना की जानकारी दी।