फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएस फाइनल में पंखुरी, एग्जिक्यूटिव में कनक बनीं कानपुर टॉपर

Fri, 26 Feb 2021 09:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) फाइनल और सीएस एग्जिक्यूटिव का रिजल्ट जारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीएस (कंपनी सेक्रेटरी) फाइनल और सीएस एग्जिक्यूटिव का रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी हो गया। सीएस फाइनल में ब्रह्मनगर निवासी पंखुरी सिंह चंदेल ने सिटी टॉप किया। 900 में 487 अंक मिले हैं। पंखुरी ने नए सिलेबस के साथ एक साल में अलग-अलग तीन मॉड्यूल की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


वहीं एग्जिक्यूटिव में मेस्टन रोड निवासी कनक गुप्ता सिटी टॉपर बनीं। सोनल अग्रवाल दूसरे और वंदिता त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहीं। गुमटी नंबर पांच स्थित कंपनी सचिव संस्थान कानपुर चैप्टर में आयोजित वार्ता में चेयरमैन मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि शहर में 13 सीएस बने हैं। 67 ऐसे हैं, जिन्होंने एक ग्रुप की परीक्षा पास की है। 103 ने एग्जिक्यूटिव परीक्षा पास कर ली है। परीक्षा पास करने वाले मेधावियों को मेडल पहनाकर बधाई भी दी गई। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मनोज यादव, स्नेहा बाजपेयी, गोपेश साहू, वैभव अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

 

एक साल में नौ पेपर पास कर बन गईं सीएस
कानपुर के ब्रह्मनगर निवासी सिटी टॉपर पंखुरी सिंह चंदेल नए सिलेबस के साथ एक साल में ही नौ पेपर पास कर सीएस बनी हैं। पंखुरी बताती हैं कि उनके पिता अरुण सिंह चंदेल कारोबारी हैं। परिवार में वे पहली सीएस होंगी। पिता का सपना था कि वह सीएस बने। इसके लिए एमकॉम करने के साथ ही सीएस की तैयारी शुरू की और एक साले में ही सभी पेपर पास कर लिए। उनके भाई सत्यम सिंह भी कारोबारी हैं। मां पूनम सिंह चंदेल गृहिणी हैं। पंखुरी कुछ समय कारपोरेट में नौकरी करने के बाद खुद की फर्म बनाना चाहती हैं। उन्होंने एलएलबी की प्रवेश परीक्षा भी इसी साल पास की है। 

बड़ा भाई सीए, बहन बनेगी सीएस
कानपुर के चौक सराफा में सोना-चांदी कारोबारी संजय वर्मा की बेटी प्रियल वर्मा ने भी परिवार का मान बढ़ाया है। उन्होंने भी नए कोर्स के साथ सीएस फाइनल की परीक्षा पास कर ली है। उनका कहना है कि बड़े भाई अक्षत वर्मा सीए फाइनल कर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेकर सीएस करने का मन बनाया था। इसके अलावा अनुज गुप्ता, अनिरुद्ध बाजपेयी, शुभम अग्रहरि, यशराज श्रीवास्तव, शमशाद आलम भी सीएस बन गए हैं। इन्होंने पुराने कोर्स से परीक्षा पास की है।
 
विज्ञापन

भाई से मिली प्रेरणा, शुरू की सीएस की तैयारी
सीएस एग्जिक्यूटिव में कानपुर की सेकेंड टॉपर सोनल अग्रवाल यशोदानगर के शंकराचार्यनगर की रहने वाली हैं। उनके पिता का आटोमोबाइल पार्ट्स का मैन्यूफैक्चरिंग का काम है। भाई ट्रिपल आईआईटी कर रहे हैं। भाई की तरह उन्होंने भी कुछ अलग करने का ठाना और सीएस की तैयारी शुरू कर दी। सोनल बताती हैं कि वह भी अपने परिवार में पहली सीएस होंगी। 

टीचर की सलाह से शुरू की सीएस की तैयारी
कानपुर के दबौली में रहने वाली वंदिता त्रिपाठी सीएस एग्जिक्यूटिव में सिटी की थर्ड टॉपर हैं। वंदिता ने बताया कि 2018 में फाउंडेशन कोर्स में उनकी ऑल इंडिया 18वीं रैंक थी। टीचर की सलाह और प्रेरणा से इस क्षेत्र में आई हैं। उनका कहना है कि वे कारपोरेट क्षेत्र में नौकरी करेंगी। यह क्षेत्र खासा चैलेंजिंग है।

टेनरी कर्मचारी की बेटी भी बनेगी सीएस
कानपुर के जाजमऊ में रहने वाली निदा खातून ने भी सीएस एग्जिक्यूटिव की परीक्षा पास की है। निदा के पिता शाकिर अली जाजमऊ की एक टेनरी में काम करते हैं। वह खुद ट्यूशन पढ़ाती है। मां आलिया खातून गृहिणी हैं। छोटा भाई कासिम अली बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है। निदा के मुताबिक उनके कजिन सीएस हैं। उन्हें देखकर ही इस क्षेत्र में आने का फैसला लिया। परिवार ने भी सहयोग किया। वह हर दिन पांच से छह घंटे पढ़ाई करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें