फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: हाथ में मृत सांप लेकर अस्पताल पहुंची पत्नी, बोली- पति को इसी ने काटा

Tue, 01 Jul 2025 08:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: मृत सांप लेकर पत्नी अस्पताल पहुंच गई और डॉक्टरों को दिखाते हुए बोली कि साहब पति को इसी ने काटा है। सांप देख डॉक्टर व कर्मचारी चौंक गए। बाद में इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पति को डसने वाले मृत सांप को दिखाती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की दोपहर उस समय अजीबोगरीब नजारा दिखा। जब एक महिला हाथ में मृत सांप लेकर पहुंच गई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को सांप दिखाते हुए बोली मेरे पति को इसी ने काटा है। यह देख डॉक्टर और कर्मचारी पहले तो चौंक गए बाद मेंं युवक को भर्ती कर इलाज शुरू किया।

विज्ञापन


ब्लॉक पनवाड़ी के घटेहरा गांव निवासी हरगोविंद (52) पशुबाड़े में सो रहा था। मंगलवार की सुबह उसे सांप ने डस लिया। नींद खुलने पर हरगोविंद ने सांप को डंडे से मार डाला। इसके बाद गांव के सपेरे से झाड़-फूक कराई। आराम न मिलने पर दोपहर के समय पत्नी राम ढकेली पति को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वह अपने साथ मरा हुआ सांप भी लाई। महिला ने ड्यूटी पर तैनात डॉ. वरुण कुमार को मरा सांप दिखाते हुए कहा कि डॉक्टर साहब इसी ने मेरे पति को काटा है, जल्द इलाज कीजिए।

विज्ञापन

पति को डसने वाले मृत सांप को दिखाती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
तब युवक को वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि मरीज की हालत सामान्य है।यह मामला अस्पताल स्टॉफ के साथ मरीजोंं और तीमारदारों के लिए चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें