फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: कबरई बांध में नहाने गए दो दोस्त डूबे, एक की मौत, दोस्त को बचाने के लिए दूसरे ने लगाई छलांग, हालत गंभीर

Sun, 11 Jun 2023 09:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: यूपी के महोबा में बांध में नहाने गए दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। एक दोस्त की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हातल गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक आनंद की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले के कबरई बांध में नहाने गए दो दोस्त पानी में डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से एक किशोर को बाहर निकाल लिया जबकि दूसरे की मौत हो गई। कस्बा कबरई के किदवई नगर निवासी पूरनलाल कुशवाहा का पुत्र आनंद (15) अखंड इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र था। रविवार की सुबह करीब 11 बजे वह अपने चचेरे भाई योगेंद्र (12), दोस्त अंकित साहू (16), संदीप और अंकित विश्वकर्मा के साथ कबरई बांध में नहाने गया था।

विज्ञापन


पांचों दोस्त किनारे पर नहाने लगे। तभी पैर फिसलने से आनंद गहराई में चला गया। आनंद को डूबता देख अंकित साहू उसे बचाने के लिए बांध में कूद गया। जिससे वह भी डूबने लगा। दो दोस्तों को डूबता देख बांध के किनारे खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी जबकि चचेरा भाई योगेंद्र ने परिजनों को सूचना दी। इधर, पुलिस ने आपदा मित्र जगदीश मौर्या, रमेश, प्रमोद व ईश्वर दयाल के साथ स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर दोनों किशोरों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कराया।

विज्ञापन

कुछ देर बाद अंकित साहू को गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल सीएचसी कबरई पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हैं। वहीं आनंद का शव दो घंटे बाद बांध से बाहर निकाला जा सका। सूचना पर सीओ रामप्रवेश राय ने सीएचसी पहुंच अंकित का हालचाल लेते हुए बेहतर उपचार के निर्देश दिए। छात्र की मौत से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें