नवविवाहिता अंजलि, सुधा व प्रेमा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में पांच दिन पूर्व बेटी की विदाई के वक्त सिलिंडर फटने पर खौलते तेल से झुलसी तीन और महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को दम तोड़ने वाली इन तीन महिलाओं में वह बेटी भी शामिल है, जिसने पांच दिन पहले ही सुहाग का जोड़ा पहना था।
नवविवाहिता के अलावा उसकी दो चाची ने भी दम तोड़ दिया है। परिवार में तीन मौतों से कोहराम मचा हुआ है। नवविवाहिता की दादी की सोमवार को ही मौत हो चुकी है। हादसे में झुलसी चार महिलाओं की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है।
हादसे में एक ही परिवार की सात महिलाएं झुलसी थीं। मौजा सिरसीकलां निवासी मुन्ना श्रीवास की पुत्री अंजलि की शादी नौ फरवरी को झांसी के गरौठा निवासी प्रवेश कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद अंजलि मायके आ गई थी। बीती 17 फरवरी को वर पक्ष के लोग पहली विदा के लिए घर आए थे।