फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: सियार के हमले से छह लोग घायल, ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर गांव में करते रहे गश्त

Wed, 25 Sep 2024 08:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: गांव में घुसकर सियार ने हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सियार के खिरियाकलां गांव में घुसने पर लाठी-डंडे लेकर गश्त करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कस्बा बेलाताल और खिरियाकलां गांव में सियार ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। गांव में टीम ने डेरा जमाया है। इस बीच ग्रामीण रात भर लाठी-डंडे लेकर गश्त करते रहे। कस्बा बेलाताल के मोहल्ला घुसियाना निवासी किसान केसरदास (65) व मूलचंद्र (60) बुधवार की शाम खेत पर थे।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार दोनों पर सियार ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। आसपास मौजूद अन्य किसानों ने सियार को खदेड़ा तो जंगल की ओर भाग गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया। इसी तरह थाना अजनर के खिरियाकलां गांव में भी सियार ने दरवाजे पर खड़ी महिला लाड़कुंवर पर हमला बोलने के बाद जंगली जानवर घर में घुस गया। जहां मौजूद कुंवरदेवी, उदयभान और रीतेश को भी घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर सियार को जंगल की ओर खदेड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

जंगली जानवरों के गांव में घुसने से ग्रामीणों में भय है। उन्होंने अपने छोटे बच्चों को घरों में कैद किया है। वन रेंजर अजनर छेदालाल का कहना है कि वन विभाग की टीम को भेजा गया है। गांव मं मुनादी कराकर लोगों से सतर्क रहने और लाठी-डंडे लेकर ही खेतों की ओर जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें