फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गोल्फ कोर्स के सविंदाकर्मी ने गंगा में कूदकर जान दी, प्रताड़ना का आरोप

Wed, 25 Sep 2024 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोल्फ कोर्स के सविंदाकर्मी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोल्फ कोर्स के संविदा कर्मचारी अंकुर यादव (35) ने गंगा में कूदकर जान दे दी। सोमवार को घर से काम के लिए निकला अंकुर शुक्लागंज में स्कूटी खड़ी करने के बाद कैंट थाना क्षेत्र में गंगा में कूद गया था। बुधवार को सिद्धनाथ घाट के पास उसका शव मिल गया। पत्नी ने साथी कर्मचारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कैंट के फेथफुलगंज निवासी अंकुर यादव के परिवार में पत्नी कोमल यादव और दो बेटियां पांच वर्षीय पाखी और तीन वर्षीय आयरा हैं। पत्नी कोमल ने बताया कि अंकुर पिछले डेढ़ साल से क्लर्क पद पर नौकरी कर रहे थे। आरोप है कि उनके साथ काम करने वाले दंपती समेत तीन कर्मचारी अक्सर छुट्टी के बाद भी बुलाकर काम कराते थे। मना करने पर कहते थे कि गंगा में कूदकर जान दे दो। इसके चलते पति तनाव में थे। 23 सितंबर को अंकुर घर से स्कूटी लेकर निकले, लेकिन देर रात तक लौट नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

करीब साढ़े 11 बजे कैंट पुलिस ने फोन कर उनके गंगा में कूदने के बात कही। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही थी। सिद्धनाथ घाट पर गंगा में उतराता हुआ उनका शव मिल गया। कैंट एसीपी श्वेता कुमारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें