किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान
झमाझम बारिश से बिलवई-बरातपहाड़ी मार्ग पर रैपुरा के पास बना रपटा पानी से उफना गया। इससे बिलबई, रैपुरा, बरी, भटेवर, काकुन, बम्हौरी काजी, पाठा, शिवहार, कमलखेड़ा, कनेरी, सलुआ समेत 15 गांवों का संपर्क कट गया। तमाम लोग जान जोखिम में डालकर पैदल रपटा पार करते नजर आए। मंडी में उपज बेचने आए किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। मूंगफली, चना, मटर आदि की फसल लेकर आए किसानों का सैकड़ों क्विंटल माल बारिश में भीगकर बर्बाद हो गया। रेलवे स्टेशन के पास बने अंडरपास में दो से तीन फीट की ऊंचाई तक पानी भरने से आवागमन ठप हो गया। बजरिया, चरखारी, खरेला जाने वाले लोग सूपा होते हुए 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर निकले।