जिलाधिकारी की चौखट पर गुहार लगाने पहुंची मां और बेटी
- फोटो : अमर उजाला
महोबा जिले में महिला उत्पीड़न का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां नवविवाहिता पुत्री अपने पति से तंग आकर तलाक मांग रही है तो वहीं मां भी अपने पति से तंग होकर न्याय की गुहार लगाने डीएम की चौखट पर पहुंची। मां और पुत्री ने अपने-अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर तलाक दिलाए जाने की गुहार लगाई है। जिसने भी यह मामला सुना हैरत में पड़ गया।
महिला उत्पीड़न के विभिन्न मामले अधिकारियों की चौखट पर आए दिन देखने को मिलते हैं मगर महोबा में एक ऐसा भी मामला सामने आया है जिसमें मां और पुत्री अपने-अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर डीएम की चौखट पर पहुंची हैं और दोनों ही अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं। महोबा जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंची मां-बेटी की समस्या सुनकर हर कोई हैरत में नजर आया।