फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा कांड: भाजपा विधायक ने दर्ज कराए बयान, बाेले- पूर्व डीएम के भ्रष्टाचार के तमाम सबूत हैं

Sun, 20 Sep 2020 10:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कब्रगाह बना कबरई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व डीएम-एसपी के खिलाफ सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर चर्चा में रहे भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने भी एसआईटी के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराएं। उन्होंने एसआईटी को जिले में तैनात रहे पूर्व डीएम-एसपी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
विज्ञापन


साथ ही डीएम के भ्रष्टाचार के खिलाफ साक्ष्य दिए। एसआईटी को बयान देकर लौटे चरखारी विधायक ने कहा कि पूर्व डीएम अवधेश कुमार तिवारी का भले ही ट्रांसफर हो गया है लेकिन मैं उनके स्थानांतरण से संतुष्ट नहीं हूं। मेरे पास पूर्व डीएम के भ्रष्टाचार से संबंधित तमाम साक्ष्य हैं।

 
विज्ञापन

कबरई बना कब्रगाह - फोटो : अमर उजाला
डीएम के खिलाफ कार्रवाई कराकर ही दम लूंगा। उन्होंने कहा कि वह पूर्व से ही जिले के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के मामले उजागर कर रहे हैं। तीन माह पहले वह पूर्व डीएम-एसपी के खिलाफ मुख्ममंत्री को भी अवगत करा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह डीएम को हाईकोर्ट तक ले घसीटे।

उन्होंने कहा कि वह डीएम और भ्रष्ट अधिकारियों को हाईकोट तक घसीटेंगे। चरखारी विधायक ने कहा कि ओवरलोड ट्रकों से लूटने वाले, गल्ला किसानों को लूटने वाले अधिकारियों को वह छोड़ेगे नहीं।

अत्याचार करने वाले अधिकारियों को भी वह नहीं छोड़ेगे। जिलाधिकारी की सीएम से शिकायत करने के कारण उनका ट्रांसफर हुआ है। डीएम के भ्रष्टाचार से संबंधित साक्ष्य सीएम को दिए थे। जिससे डीएम का ट्रांसफर हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें