पूर्व डीएम-एसपी के खिलाफ सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर चर्चा में रहे भाजपा के चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने भी एसआईटी के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराएं। उन्होंने एसआईटी को जिले में तैनात रहे पूर्व डीएम-एसपी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
साथ ही डीएम के भ्रष्टाचार के खिलाफ साक्ष्य दिए। एसआईटी को बयान देकर लौटे चरखारी विधायक ने कहा कि पूर्व डीएम अवधेश कुमार तिवारी का भले ही ट्रांसफर हो गया है लेकिन मैं उनके स्थानांतरण से संतुष्ट नहीं हूं। मेरे पास पूर्व डीएम के भ्रष्टाचार से संबंधित तमाम साक्ष्य हैं।