http://
वीडियो की कराई जा रही है जांच
ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में केवल भोजन ही नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता से भी समझौता किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य अक्सर स्कूल समय में सोती हुई पाई जाती हैं और नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से स्कूल चलाती हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा का कहना है कि एक विद्यालय के वीडियो संज्ञान में आए हैं, जिसकी जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।