फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अधिवक्ता की हत्या पर वकीलों ने जाम लगाकर जताया विरोध, एनएसएस और डेढ़ करोड़ मुआवजे की मांग

Fri, 13 Feb 2026 02:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamiprur News: रामपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता फारुख अहमद खान की हत्या के विरोध में हमीरपुर के वकीलों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। साथ ही, मृतक परिवार के लिए 1.5 करोड़ मुआवजे व एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने किया जाम लगा कर प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता फारुख अहमद खान की गोली मारकर हत्या किए जाने के विरोध में शुक्रवार को हमीरपुर के अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अधिवक्ताओं ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में चार सूत्रीय मांगें रखी हैं: अधिवक्ता की हत्या करने वाले दोषियों पर तत्काल रासुका के तहत कार्रवाई की जाए। मृतक के परिवार को 1.5 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

विज्ञापन



वकीलों को बनाया जा रहा है निशाना

वकीलों पर बढ़ते हमलों को देखते हुए प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को अविलंब लागू किया जाए। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। अधिवक्ताओं का कहना है कि प्रदेश में आए दिन वकीलों को निशाना बनाया जा रहा है, जिससे न्यायिक कार्यों से जुड़े लोगों में असुरक्षा का भाव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें