फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: बिजली गिरने से इंसुलेटर फुंके, 24 गांवों की 10 घंटे गुल रही बिजली, पेयजल आपूर्ति भी रही प्रभावित

Mon, 01 Sep 2025 05:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
खंभे पर चढ़कर इंसुलेटर दुरुस्त करता कर्मचारी, बिजली चमकने से फुंका ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महोबा जिले में रविवार की रात तेज हवाओंं के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बीच बिजली गिरने हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर फुंक गए। इससे पिपरामाफ, सिजहरी व मिरतला फीडर से जुड़े 24 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली के अभाव में उपभोक्ता परेशान रहे। पूरी रात बिजली न आने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। सुबह कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त की, तब दस घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन


मौसम के एक बार फिर पलटी मारने से रविवार की रात से शुरू हुई झमाझम बारिश सोमवार की सुबह तक होती रही। रात के समय बारिश के दौरान बिजली चमकने से हाईटेंशन लाइन के कई स्थानों पर इंसुलेटर फुंक गए। इससे रात करीब 12 बजे पिपरामाफ, सिजहरी और मिरतला फीडर से जुड़े 24 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रिमझिम बारिश होती रहने से कर्मचारी रात में लाइन दुरुस्त नहीं कर सके। सोमवार की सुबह कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग की, तब बिजली खंभोंं में लगे इंसुलेटर फुंके मिले। जिन्हें बदला गया। सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।

उपभोक्ता रामप्रताप, सुरेश, दिनेश आदि ने बताया कि 10 घंटे बिजली न आने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहने से लोग दूर-दराज के जलस्रोतोंं से पानी लाने को मजबूर रहे। बसौरा गांव में ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से गांव की आपूर्ति बंद हो गई। उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता देवकीनंदन आर्य का कहना है कि बारिश के बीच बिजली गिरने से हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर जल गए। जिनको बदलने में काफी समय लगा। जिससे आपूर्ति में दिक्कत हुई। सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल करा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें