फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: बंटवारे के विवाद में माता-पिता व भाई पर कुल्हाड़ी से बोला हमला, पुलिस ने बचाया, तीनों गंभीर

Sun, 08 Aug 2021 05:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कुल्हाड़ी
विज्ञापन
महोबा के थाना श्रीनगर के डिगरिया गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर बड़े पुत्र ने माता-पिता व भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कुएं में छलांग लगाकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कुएं में कूदे युवक को बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया। बाद में तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


डिगरिया गांव निवासी रामेश्वर कुशवाहा (60) के चार पुत्र हैं। उसके नाम 12 बीघा भूमि हैं। रामेश्वर ने आपसी बंटवारे के तहत चारों पुत्र को जमीन दे दी थी लेकिन बड़ा पुत्र सुखमन पिता से आए दिन जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए कह रहा था। इसी बीच रामेश्वर ने चार बीघा जमीन बेच दी और उसका पैसा तीनों छोटे पुत्रों को दे दिया। इससे नाराज बड़े पुत्र सुखमन ने रविवार की सुबह पिता रामेश्वर, मां हत्तू व भाई लीला कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। भाई व पिता के हाथ और मां के पेट में कुल्हाड़ी लगने से तीनों घायल हो गए।

मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुखमन समीप में स्थित कुएं में कूद गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना श्रीनगर को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुखमन को सकुशल कुएं से बाहर निकाला और अपनी हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घायल रामेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुखमन के खिलाफ कुल्हाड़ी से हमला, गाली-गलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें