फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा गोलीकांड : क्रशर कारोबारी के गोली लगने से दो घंटे पहले दी थी धमकी, सामने आया ये सच

Mon, 21 Sep 2020 03:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
महोबा गोलीकांड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महोबा में आठ सितंबर को क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी को गोली मारे जाने के दो घंटे पहले व्यापारी के साले को फोन पर धमकाने वाले आशू भदौरिया को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आशू को वायरल आडियो के मामले में हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


शहर के शुक्रवारी बाजार मोहल्ला निवासी आशू भदौरिया ने 8 सितंबर को क्रशर कारोबारी इंद्रकांत के साले बृजेश शुक्ला को फोन पर धमकी देते हुए पूछा था कि इंद्रकांत कहां हैं। कहा था कि उससे कहो कि तत्काल राजा साहब से बात करें। नहीं तो समझ रहे हो, मुझे आशू भदौरिया कहते हैं।

कॉल करने के दो घंटे बाद ही इंद्रकांत को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। आशू की बातचीत का आडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कोतवाली प्रभारी एके सिंह पुलिस फोर्स के साथ आशू के घर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


रविकांत के ने की एएसपी के तबादले की मांग 
क्रशर कारोबारी इंद्रकांत के भाई रविकांत त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चित्रकूटधाम मंडल के आईजी को पत्र भेजकर एएसपी वीरेंद्र कुमार के तबादले की मांग करते हुए कहा कि इनके रहते न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें