फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: चलती बाइक बनी आग का गोला, युवकों ने कूदकर बचाई जान

Mon, 06 Mar 2023 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

यूपी के महोबा जिले में चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार युवकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना में किसी के हताहत न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
जलती बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा-पवा मार्ग पर तेज रफ्तार चलती बाइक आग का गोला बन गई। आग की लपटें उठने पर बाइक सवारों ने कूदकर किसी तरह जान बचाई। युवकों के कूदने के बाद बाइक झाड़ियों में गिर गई। एक घंटे तक आग लगी रहने से बाइक जलकर बर्बाद हो गई। घटना में किसी के हताहत न होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी हरिश्चंद्र राजपूत अपने साथी मुन्ना के साथ बाइक से महोबा आया था। वापस लौटते समय गांव से एक किमी पहले बाइक में अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे लगी आग को पहले तो बाइक सवार समझ नहीं पाए लेकिन जब लपटें उठने लगी तो दोनों युवक कूद गए और अपनी जान बचाई।

जिसके बाद बाइक झाड़ियों में गिर गई और आग का गोला बन गई। बाइक में आग लगी देख ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने आसपास से पानी लाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने से पहले ही बाइक जलकर बर्बाद हो गई। आग लगने का कारण इंजन गर्म होने के बाद शॉर्टसर्किट से माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें