फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: वृद्ध की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे टहलते समय किया हमला, मानसिक विक्षिप्त आरोपी हिरासत में

Fri, 07 Aug 2026 01:24 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव में शुक्रवार सुबह सड़क किनारे टहल रहे 80 वर्षीय वृद्ध रामाधार वर्मा की एक युवक ने फरसे के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे टहल रहे वृद्ध की युवक ने फरसे के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्योड़ी गांव निवासी रामाधार वर्मा (80) दस बीघा भूमि में खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह वह सड़क किनारे टहल रहा था। तभी फरसा लिए घूम रहे युवक ने पीछे से वृद्ध पर हमला कर दिया। फरसे के डंडे से सिर पर एक के बाद एक कई प्रहार करने से वृद्ध लहूलुहान होकर गिर गया। अचेत अवस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्वालियर में इलाज करा रहे थे परिजन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। मृतक के बेटे मुलायम ने बताया कि पड़ोसी 32 वर्षीय युवक मानसिक रूप से कमजोर था। उनकी आरोपी से कोई रंजिश और बुराई नहीं है। घटना को अंजाम क्योंं दिया, यह समझ नहीं आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने पर परिजन उसका ग्वालियर में इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है आरोपी
कुछ दिन पहले तक उसे घर पर पैर में जंजीर बांधकर रखा जा रहा था।  उधर, खन्ना थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। प्रथम दृष्टया आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर तहरीर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें