फ्लोर मिल की जांच करते खाद्य विभाग के अधिकारी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गुरुवार को घाटमपुर क्षेत्र स्थित वैभव फ्लोर मिल पर छापा मारकर मानकों के उल्लंघन का मामला पकड़ा। पैकेजिंग और भंडारण में खामियां मिलने पर टीम ने करीब 4,300 किलोग्राम आटा सीज कर दिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.29 लाख रुपये बताई गई है। तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने जहानाबाद रोड गोपालपुर स्थित मिल में जांच के दौरान अलग-अलग पैकिंग में आटा बरामद किया। यहां 50 किलोग्राम के पैकेटों में 3,000 किलोग्राम आटा मिला जिसका अनुमानित मूल्य 90,000 रुपये आंका गया। 10 किलोग्राम के पैकेटों में 750 किलोग्राम आटा मिला जिसकी अनुमानित कीमत 22,500 रुपये और पांच किलो पैक में 550 किलोग्राम आटा मिला जिसकी अनुमानित कीमत 16,500 रुपये आंकी गई।