फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: घर में घुसे असलहाधारी बदमाश, लाखों लूटे, पुलिस ने नहीं दर्ज की घटना की रिपोर्ट, पीड़ित परिवार में आक्रोश

Sun, 17 Oct 2021 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

सुकौरा गांव में लूटपाट की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने चुनुबाद प्रजापति के मकान में धावा बोला। जहां से बदमाश 50 हजार रुपये, डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय गृहस्वामी व अन्य परिजन गहरी नींद में सोते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना कबरई के सुकौरा गांव में असलहों से लैस छह बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की। आहट पाकर वृद्धा के जाग जाने पर बदमाशों ने कनपटी में तमंचा लगाकर एक लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने पहुंच तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सुकौरा गांव निवासी नाथूराम बुधौलिया ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के साथ घर पर सो रहा था। असलहों से लैस छह बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। आहट पाकर पत्नी प्रेमा बुधौलिया (65) जग गई।

एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर गले में पहने मंगलसूत्र व अन्य जेवरात उतरवा लिए। इसके बाद अलमारी से एक लाख रुपये व करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवरात लूट लिए। बाद में बदमाश भाग गए। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों की संख्या छह थी। चार लोग अंदर आ गए थे जबकि दो लोग बाहर खड़े थे।
विज्ञापन


कनपटी में तमंचा लगाए होने के कारण वह कुछ बोल नहीं सकी। रविवार को पीड़ित नाथूराम ने थाना कबरई में तहरीर दी। उसका आरोप है कि पुलिस ने जांच की बात कहकर उसे टहला दिया। उधर, थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि घटनास्थल का मौका मुआयना किया जाएगा। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

लूटपाट से पहले एक और घर को बनाया निशाना
सुकौरा गांव में लूटपाट की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने चुनुबाद प्रजापति के मकान में धावा बोला। जहां से बदमाश 50 हजार रुपये, डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय गृहस्वामी व अन्य परिजन गहरी नींद में सोते रहे। रविवार की सुबह जब परिजन जागे तो सामान बिखरा व माल गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें